नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स समिट में मेहमानों को खास तौर से डिजाइन किए गए कटलरी में खाना परोसा जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए चम्मच-कांटे आदि खास तौर से तैयार किए गए हैं। मेहमानों के लिए टेबलवेयर का कुछ हिस्सा राजस्थान में जयपुर के ‘अरुण सिग्नेचर स्टोर’ ने तैयार किया है।
स्टोर का कहना है कि ब्रिक्स समिट के लिए उनका कलेक्शन मेन्यू के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसके सभी आइटम सिल्वर-प्लेटेड हैं। ब्रिक्स समिट में शामिल होने से पहले, स्टोर के टेबलवेयर को जी20 समिट समेत कई कार्यक्रमों में जगह मिल चुकी है। कंपनी के मुताबिक खास कार्यक्रमों के लिए कारीगरी की प्रक्रिया लंबी और बारीकी भरी होती है। इसमें हर छोटी-छोटी बात पर बेहद ध्यान दिया जाता है।
एक स्टोर के मालिक ने बताया कि “इसका प्रोसेस जो है, पहले बताया जाता है कि किस तरह का खाना परोसना है। किस तरह की डिशेज परोसी जाएगी। उसके बाद होती है, कि बर्तन जो है, हर डिश के बर्तन अलग होते हैं। बिरयानी होगी तो उसको पॉट में सर्व करा जाएगा। थाली होगी तो उसको थाली में। इसी तरह कबाब होंगे तो कबाब के प्लैटर में जाएंगे। उस हिसाब से पहले वो डिशकशन होता है, कितना ज्यादा क्वांटिटी सर्व करना है। उस हिसाब से पहले हम बर्तनों की बात करते हैं कि बर्तन यूज कौन से करने हैं। फिर उनमें हम डिजाइनिंग एलिमेंट लेते हैं, या तो जो इवेंट होता है, उससे रिलेटेड, उससे हम डिजाइन एलिमेंट लेकर, उसको हम उन बर्तनों में डालते हैं। सो कि सारे के सारे बर्तन जो बताए, जो सर्विस हो, वो लगे कि उसी इवेंट के लिए हो।”
ब्रिक्स समिट में, विदेशी मेहमानों को अलग-अलग जगहों पर अनुभवी शेफ के बनाए खास पकवानों का स्वाद चखने को मिलेगा, जिन्हें जयपुर की कंपनी की खास तौर तैयार किए गए कटलरी में परोसा जाएगा।