Breaking News

'पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया', लोकसभा में बोले राहुल गांधी     |   ईरान जंग में PM मोदी ने इज़रायल और ईरान का पक्ष लिया: अरविंद केजरीवाल     |   हरीश राणा की 'इच्छामृत्यु' को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी     |   स्पीकर के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर दोपहर बाद लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे अमित शाह     |   बेंगलुरु: बहस के बाद डिलीवरी एजेंट ने किया ग्राहक पर हमला, तोड़ी नाक     |  

निर्वाचन आयोग लोकतंत्र का रक्षक नहीं, 'वोट चोरी' की साजिश का सहभागी बन गया: राहुल गांधी

New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत मुख्य विपक्षी दल समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने का दावा किया और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग अब लोकतंत्र का रक्षक नहीं, बल्कि इस 'वोट चोरी' की साज़िश का मुख्य सहभागी बन चुका है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि एसआईआर को “एक व्यक्ति, एक वोट” के संवैधानिक अधिकार को ख़त्म करने के हथियार में बदल दिया गया है, ताकि बीजेपी तय करे कि सत्ता में कौन रहेगा। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर गुजरात कांग्रेस कमेटी के एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए दावा किया कि गुजरात में एसआईआर के नाम पर सुनियोजित, संगठित और रणनीतिक वोट चोरी की जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा, "जहां-जहां एसआईआर, वहां-वहां वोट चोरी। गुजरात में एसआईआर के नाम पर जो कुछ किया जा रहा है, वह किसी भी तरह की प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है - यह सुनियोजित, संगठित और रणनीतिक वोट चोरी है।" उन्होंने दावा किया कि सबसे चौंकाने वाली और ख़तरनाक बात यह है कि एक ही नाम से हजारों-हजार आपत्तियां दर्ज की गईं।

राहुल गांधी ने कहा, "चुन-चुनकर खास वर्गों और कांग्रेस समर्थक बूथों के वोट काटे गए। जहां बीजेपी को हार दिखती है, वहां मतदाता ही सिस्टम से गायब कर दिए जाते हैं। यही चलन आलंद में दिखा। यही राजुरा में हुआ। और अब वही ब्लूप्रिंट गुजरात, राजस्थान और हर उस राज्य में लागू किया जा रहा है, जहां एसआईआर थोपा गया है।"

उन्होंने दावा किया कि एसआईआर को “एक व्यक्ति, एक वोट” के संवैधानिक अधिकार को ख़त्म करने के हथियार में बदल दिया गया है - ताकि जनता नहीं, बीजेपी तय करे कि सत्ता में कौन रहेगा। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, "सबसे गंभीर सच्चाई यह है कि निर्वाचन आयोग अब लोकतंत्र का रक्षक नहीं, बल्कि इस वोट चोरी की साजिश का मुख्य सहभागी बन चुका है।"