Breaking News

भारत की तन्वी शर्मा ने बैडमिंटन विश्व जूनियर चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल     |   MP के मैहर में पटाखों की दुकान में भीषण आग     |   अयोध्या दीपोत्सव में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ     |   पर्थ वनडे: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, ट्रेविस हेड को अर्शदीप ने पवेलियन भेजा     |   अयोध्या: कुछ ही देर में राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे सीएम योगी     |  

Ayodhya Deepotsav: CM योगी ने किया श्रीराम का राजतिलक, अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा विश्व रिकार्ड

श्रीराम के राज्याभिषेक समारोह के लिए राज दरबार की थीम पर रामकथा पार्क सज-धजकर तैयार है। 90 फीट चौड़े मंच पर आज शाम राम दरबार सजेगा। मंच के नीचे साधु-संतों के साथ सीएम योगी बैठेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक किया। श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान रामकथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। सीएम योगी ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का भी तिलक कर माल्यार्पण किया और आरती उतारी।

प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, राकेश सचान व सतीश शर्मा ने भी आरती उतारी। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत रामनगरी के संत महंतों ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। रामकथा पार्क में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में संत, महंत, श्रद्धालु और पर्यटक राज्याभिषेक समारोह का हिस्सा बने।

रामनगरी में दीपोत्सव पर एक बार फिर त्रेता युग जीवंत हो गया। पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूप रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों के साथ भगवान के स्वरूपों की अगवानी की। यहां राम जानकी की वंदना के साथ भरत मिलाप भी हुआ। उनके साथ अन्य मंत्रियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ संत, महंत, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी मौजूद हैं। राम की पैड़ी पर 26 लाख 25 हजार 51 दीये बिछा दिए गए हैं। इस कार्य में 33000 वालंटियर्स लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। उनके साथ कई मंत्री मौजूद हैं। रामकथा पार्क में उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। जहां जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सीएम यहां से सरयू अतिथि गृह पहुंच गए। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का अयोध्या दौरान अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है।