Breaking News

यूपी चुनाव: सीट शेयरिंग पर बातचीत के बीच सपा की आई लिस्ट, कांग्रेस हुई नाराज     |   सऊदी की राजधानी रियाद पर हूतियों का फिर हमला, 2 भारतीय समेत 11 लोग जख्मी     |   PM नरेंद्र मोदी की जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ फोन पर हुई बातचीत     |   अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA पर बड़ा साइबर अटैक     |   तुर्की में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 सैनिकों की मौत     |  

लखनऊ छावनी में 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर शुरू, 536 कैडेट ले रहे हिस्सा

5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी लखनऊ की ओर से आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-226 आज लखनऊ छावनी में शुरू हो गया। शिविर का आयोजन 02 सैन्य प्रशिक्षण वाहिनी, सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के परिसर में किया जा रहा है। इसमें 15 शिक्षण संस्थानों के कुल 536 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं।

शिविर का उद्घाटन 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी लखनऊ के कमान अधिकारी और कैंप कमांडेंट विंग कमांडर सुमित डोभाल ने किया। उन्होंने शिविर में शामिल सभी एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों (एएनओ), केयरटेकर अधिकारियों (सीटीओ), वायुसेना प्रशिक्षकों और कैडेटों का स्वागत किया।

कैडेटों को मिलेगा सैन्य और वायुसेना प्रशिक्षण

bFDF

कैंप कमांडेंट विंग कमांडर सुमित डोभाल ने शिविर के दौरान होने वाली विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। इसमें ड्रिल, हथियार ड्रिल, फायरिंग अभ्यास, माइक्रोलाइट फ्लाइंग, माइक्रोलाइट सिमुलेटर फ्लाइंग और एयरो मॉडलिंग प्रशिक्षण शामिल हैं।

इसके अलावा कैडेटों को वायुसेना स्टेशन का भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे उन्हें वायुसेना की कार्यप्रणाली और गतिविधियों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। शिविर के सुचारू संचालन के लिए लखनऊ ग्रुप मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार कैंप एडजुटेंट, ट्रेनिंग इंचार्ज, कल्चरल इंचार्ज और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं।

सर्वांगीण विकास के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां

bDFbdfz

प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए योग, खेलकूद, दौड़ और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाम के समय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी होंगी। शिविर के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को स्मृति चिन्ह और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस 10 दिवसीय शिविर का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।

bdbdgz