Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली युद्ध सोच, जनरल द्विवेदी बोले- सेना भविष्य के युद्धों के लिए भी तैयार     |   ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्र, ओवैसी की केंद्र से मांग- तुरंत इवैक्यूएशन प्लान तैयार किया जाए     |   थाईलैंड में बड़ा हादसा: सड़क पर गिरी क्रेन, 2 लोगों की मौत और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त     |   कोलकाता में CBI की छापेमारी, बैंक फ्रॉड और करोड़ों के गबन मामले में 5 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन     |   कलकत्ता हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, जस्टिस सुजॉय पाल ने संभाली जिम्मेदारी     |  

श्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 10 मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो, 14 जनवरी (भाषा) श्रीलंका की नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी एक नौका जब्त की है।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि ये गिरफ्तारियां सोमवार को डेल्फ्ट द्वीप के पास उत्तरी समुद्री क्षेत्र में की गईं।

बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 10 भारतीय मछुआरों और जब्त की गई नौका को कानूनी कार्रवाई के लिए जाफना के मायलिड्डी स्थित मत्स्य निरीक्षक के हवाले कर दिया गया है।

एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश करने के कारण अक्सर दोनों देशों के मछुआरों की गिरफ्तारियां होती रहती हैं।

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के संबंधों में एक विवादास्पद विषय बना हुआ है।

बयान के मुताबिक, वर्ष 2025 में श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 346 भारतीय मछुआरों को पकड़ा और 44 नौका जब्त कीं।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा