Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली युद्ध सोच, जनरल द्विवेदी बोले- सेना भविष्य के युद्धों के लिए भी तैयार     |   ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्र, ओवैसी की केंद्र से मांग- तुरंत इवैक्यूएशन प्लान तैयार किया जाए     |   थाईलैंड में बड़ा हादसा: सड़क पर गिरी क्रेन, 2 लोगों की मौत और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त     |   कोलकाता में CBI की छापेमारी, बैंक फ्रॉड और करोड़ों के गबन मामले में 5 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन     |   कलकत्ता हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, जस्टिस सुजॉय पाल ने संभाली जिम्मेदारी     |  

14 जनवरी : पानीपत की तीसरी लड़ाई की गवाह

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) भारत के इतिहास में 14 जनवरी की तारीख का एक खास महत्व है। 1761 में 14 जनवरी के दिन अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली की सेना और मराठों के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई हुई थी। इस युद्ध को 18वीं सदी के सबसे भयंकर युद्ध के रूप में याद किया जाता है, जिसमें मराठों को हार का सामना करना पड़ा। इस लड़ाई में एक ही दिन में हजारों लोगों की मौत हुई और मराठों के बढ़ते साम्राज्य विस्तार पर न सिर्फ रोक लग गई, बल्कि औरंगजेब की मौत के बाद कमजोर हुए मुगलिया शासन के स्थान पर देश में भगवा परचम लहराने की संभावनाएं भी धूल में मिल गईं।

14 जनवरी 2023 को हांगकांग के रेडियो पर छह दशकों तक डिस्क जॉकी (डीजे) के रूप में काम करने वाले रे कॉर्डिरो का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रे कॉर्डिरो के नाम दुनिया में सबसे लंबे समय तक डिस्क जॉकी (डीजे) के रूप में काम करने का अनूठा कीर्तिमान है। रे कॉर्डिरो ने अपने करियर में ब्रिटेन के प्रसिद्ध बैंड 'बीटल्स' समेत संगीत की दुनिया के कई दिग्गजों का साक्षात्कार भी किया। उन्होंने सेवानिवृत्त होने से पहले करीब 51 वर्षों तक 'आरटीएचके रेडियो-3' रेडियो स्टेशन पर 'ऑल द वे विद रे' नामक शो के प्रस्तोता के रूप में काम किया।

देश दुनिया के इतिहास में 14 जनवरी की तारीख्र पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है: -

1514 : पोप लियो दशम ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया ।

1551: अकबर के नवरत्नों में शामिल अबुल फजल का जन्म ।

1760: फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी को अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया ।

1761 : मराठों और अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई।

1809 : इंग्लैंड और स्पेन ने ‘नेपोलियन बोनापार्ट‘ के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।

1926 : प्रख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का जन्म ।

1969 : मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु रखा गया।

1937 : छायावादी कवि जयशंकर प्रसाद का निधन ।

1974 : विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।

1975 : सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।

1982 : इंदिरा गांधी ने नये 20 सूत्री आर्थिक कार्यक्रम का ब्योरा पेश किया।

2001 : अल साल्वाडोर में भूकम्प, 234 लोग मारे गये।

2007 : नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।

2019 : ईरानी मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोगों की मौत।

2020 : पाकिस्तान में भारी बर्फबारी, बारिश से करीब 75 लोगों की मौत।

2023 : हांगकांग के रेडियो पर छह दशकों तक डिस्क जॉकी (डीजे) के रूप में काम करने वाले रे कॉर्डिरो का 98 वर्ष की उम्र में निधन।

2024 : डेनमार्क में रानी मार्गरेट द्वितीय के राजगद्दी छोड़ने के बाद फ्रेडरिक दशम नए राजा घोषित। इसी दिन मशहूर शायर मुनव्वर राना का लखनऊ में 71 साल की उम्र में निधन। राना की नज्म ‘‘मां’’ का उर्दू साहित्य जगत में एक अलग स्थान है।

2025 : मकर संक्रांति पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित संगम में 3.50 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी, 13 अखाड़ों के साधु संतों ने बारी-बारी अमृत स्नान किया।

भाषा

मनीषा

मनीषा