Breaking News

जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री संग बैठक में मिडिल ईस्ट संघर्ष पर की चर्चा     |   'पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया', लोकसभा में बोले राहुल गांधी     |   ईरान जंग में PM मोदी ने इज़रायल और ईरान का पक्ष लिया: अरविंद केजरीवाल     |   हरीश राणा की 'इच्छामृत्यु' को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी     |   स्पीकर के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर दोपहर बाद लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे अमित शाह     |  

इंदौर में पति‑पत्नी के शव संदिग्ध हालात में मिले, आर्थिक तंगी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश के इंदौर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक दंपत्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। दंपति के परिवार ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले 43 साल के एकनाथ वाघ फांसी पर लटके पाए गए, जबकि उनकी 36 साल की पत्नी रोहिणी का शव जमीन पर पड़ा मिला।

उन्होंने कहा, "ऐसा संदेह है कि वाघ ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना से पहले वाघ ने अपने दो बेटों को दूध खरीदने बाजार भेजा था।" प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वाघ का परिवार कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उन्हें अपने दो मकान बेचने पड़े थे।