मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के सुदूर थांगस्कू क्षेत्र में एक अवैध खदान से शुक्रवार को एक और शव बरामद किया गया। इससे गुरुवार को हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। घटनास्थल पर बचाव अभियान फिलहाल जारी है। इस काम में मदद के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की दो टीमें, विशेष बचाव दल की एक टीम और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की तीन टीमें तैनात की गई हैं। अवैध खदान में कई और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
मेघालय सरकार के मंत्री बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। सरकार के मुताबिक, विस्फोट के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। मेघालय उच्च न्यायालय ने इस घटना से संबंधित मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लेते हुए पूर्वी जयंतिया हिल्स के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को अवैध खनन में शामिल खदान मालिकों और संचालकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। इस हादसे ने राज्य में अवैध कोयला खनन के मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
मेघालय खदान विस्फोट: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, दो लोग गिरफ्तार
You may also like
UP में चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की तारीख, 10 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट.
Stock Market: आरबीआई की मौद्रिक घोषणाओं से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 266 अंक चढ़ा.
जनकपुरी हादसा : गड्ढे में गिरकर बाइक सवार मौत मामले में 3 अधिकारी सस्पेंड.
ICC T20 World Cup 2026: मुंबई ओपनिंग सेरेमनी में बादशाह, नोरा फतेही और शिवमणि का धमाल.