रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं। उनका दो दिनों का दौरा आज समाप्त हो रहा रहा है। ऐसे में वह आज रात अपन देश रूस के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में डिनर का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन बड़ी बात ये हैं कि शशि थरूर को इसके लिए न्योता भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इस रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में आयोजित डिनर के लिए आमंत्रित नहीं किया गया हैं, जबकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर को आमंत्रित किया गया हैं।
ऐसे में एक दिन पहले ही कांग्रेस सांसद और लोकसभा प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि आमतौर पर परंपरा है कि जो भी बाहर से आता है, वह लीडर ऑफ अपोजिशन से मिलता है। ऐसा वाजपेयी जी, मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान होता था। लेकिन आजकल विदेशी मेहमान या जब में विदेश जाता हूं तो केंद्र सरकार उन्हें लीडर ऑफ अपोजिशन से न मिलने की सलाह देती हैं।
राहुल गांधी के इस आरोपों को सरकारी सूत्रों ने निराधार बताते हुए खारिज किया था। सरकार ने बताया था कि राहुल गांधी नौ जून 2024 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने थे और वह अब तक चार राष्ट्राध्यक्षों से मिल चुके हैं. इनमें बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल हैं।
सूत्रों ने ये भी स्पष्ट किया कि यह विदेश मंत्रालय तय नहीं करता बल्कि भारत आ रहा डेलिगेशन तय करता है कि क्या वह सरकार से बाहर किसी शख्स से मिलना चाहता है या नहीं।